फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। शाहगंज थाना क्षेत्र के ओड़हथा गांव में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से सतेंद्र मौर्या 45 एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ओड़हथा गांव निवासी सत्येंद्र मौर्या मंगलवार अलसुबह अपने घर में करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। इसकी जानकारी होने पर घरवाले युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही ओड़हथा आसपास के इलाकों में माहौल गमगीन हो गया। पुलिस के मुताबिक सत्येंद्र मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और पिछले कई वर्षों से वह ओड़हथा में हनुमान मंदिर के पास किराए का कमरा लेकर दोने-पत्तल बनाने व बेचने का काम करता था। शाहगंज चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि सत्येंद्र अपने घर में ही दोना.पत्तल की मशीन लगाकर बनाने का कार्य करते थे। अचानक मशीन में करेंट उतरने से गंभीर रूप झुलस गए और उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें