फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में करंट उतरने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुपुर। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के लोहरा गांव की पंपवा बस्ती में बृहस्पतिवार को एक खपरैल के मकान में करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से युवक की मृत्यु हो गई जबकि एक महिला झुलस गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पीएम के लिए भेज दिया। लोहरा गांव के पंपवा बस्ती निवासी दिनेश (35) पुत्र प्रभु भारती अपने खपरैल के मकान में एक कमरे में सो रहा था और उसकी बहन हीरावती (45) रसोई में खाना खा रही थी। घर से थोड़ी दूर पर लगे ट्रांसफार्मर से हाईटेंशन लाइन घर में सप्लाई के लिए लगे केबिल में उतर गया। बारिश होने से करंट पूरे पूरे घर में प्रवाहित हुआ। खाना खा रही हीरावती को एक झटका लगा और उसका हाथ झुलस गया। कुछ ही देर बाद सप्लाई बंद हो गई। कुछ ग्रामीणों ने मकान के अंदर जाकर देखा तो दिनेश तख्त से नीचे गिरा हुआ था। ग्रामीणों की मदद से घरवाले भाई-बहन को सीएचसी मधुपुर ले गए, जहां डॉक्टर ने दिनेश को मृत घोषित करते हुए घायल महिला को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें