फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, ससुर, ननद समेत सात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर उसके पति, ससुर, ननद समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट का केस दर्ज किया है। सभी पर दहेज के लिए विवाहिता को पीट कर प्रताड़ित करने का आरोप है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस विवेचना करने में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि 2014 में राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के राबर्ट्सगंज निवासी पीड़िता रूपा सोनी की शादी जौनपुर केे खुनशापुर निवासी रवि शंकर सोनी के साथ हुई थी। उसका कहना है कि मायके वालों ने ससुरालियों को उपहार स्वरूप तीन लाख रुपया नकद, पति को 2 अदद सोने की चेन, अंगूठी समेत अन्य आभूषण और सामान दिया था। ससुर समेत अन्य परिवार के सदस्य उपहार से संतुष्ट नहीं थे और उसे प्रताड़ित करने लगे। बीते जनवरी में ससुरालवालों ने पांच लाख रुपया, एक कार की डिमांड रखी। चार माह के अंदर मांग पूरी न होने पर जान से मारकर लाश गायब करने की धमकी दी। उसके पिता ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो ससुराल वाले 19 जून को उसकी पिटाई कर जलाने जा रहे थे। आसपास के लोगों के पहुंचने पर उसकी जान बची। उसी दिन उसे बस से राबर्ट्सगंज भेज दिया गया। इंस्पेक्टर विद्या सागर ने बताया कि पीड़िता रूपा सोनी की तहरीर उसके पति जौनपुर केे बक्शा थाना अंतर्गत खुंशापुर निवासी रवि शंकर सोनी, ससुर पंचम, ननद पूनम, जितेंद्र सेठ, नीतू सोनी, शिव शंकर सोनी और सीमा सोनी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें