फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बंधी में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के देवढ़ी गांव में शुक्रवार की अपराह्न एक युवक की बंधी में डूबने से मौत हो गई। जोरुखाड़ गांव निवासी ओमप्रकाश भुइंया (24) शुक्रवार को किसी तरह अपने गांव से लगभग पांच किमी दूर देवढ़ी गांव जा पहुंचा।
विज्ञापन




देवढ़ी के प्रधान श्रीकांत यादव ने बताया कि करीब तीन बजे गांव के कुछ चरवाहे अपने मवेशियों को बंधी के पास चरा रहे थे। इतने में उधर से युवक आया और सूखी बंधी में सिंचाई के लिए जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में छलांग लगा दी। आसपास के लोग जब तक वहां पहुंचते, उसका शव पानी में नीचे गहराई तक चला गया था। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों की मदद से युवक का शव बाहर निकलवाया और पुलिस को सूचना दी। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। जोरुखाड़ गांव के प्रधान विमल यादव ने बताया कि युवक पिछले कुछ वर्षों से मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उन्होंने कहा कि युवक की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद उसका पत्नी से संबंध विच्छेद हो गया था।
बीजपुर के युवक की आंध्र प्रदेश में मौत, घर पहुंचा शव
बीजपुर। थाना क्षेत्र के म्हरिकला गांव निवासी एक अधेड़ की आंध्र प्रदेश में संदिग्ध हाल में मौत हो गई। शुक्रवार की शाम उसका शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रामलल्लू (45) कुछ महीनों पहले चालक का कार्य करने बिजेवाड़ा आंध्र प्रदेश गया था। वहां की एक कंपनी में हाईवा चला रहा था। मंगलवार की शाम घर वालों से फोन पर बातचीत हुई थी। बुधवार की सुबह किसी कार्य से परिजनों ने कई बार फोन किया तो फोन नहीं उठा। परिजनों ने उनके साथ रह रहे अन्य साथियों को फोन किया तो वह लोग उनके कमरे पर जाकर दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर पुलिस को फोन कर बुलाया। पुलिस के दरवाजा तोड़ने पर अंदर रामलल्लू अचेत पड़ा था। डॉक्टर के पास ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को उसने बुखार होने की बात कही। अचानक मौत से परिवार सकते में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें