फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खेत में बिछाए तार के करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, 3 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
जुगैल थाना क्षेत्र में करंट से मृत राजेश। फाइल फोटो
विज्ञापन
सोनभद्र/चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के चतरवार गांव में रविवार रात खेत में बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर राजेश (19) की मौत हो गई। वह शौच के लिए खेत की तरफ जा रहा था। अंधेरा होने के कारण उसे तार दिखाई नहीं दिया और उसका पैर उस पर पड़ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पिता की तहरीर पर तार बिछाने वाले अजगर नाथ समेत तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताया जाता है कि चतरवार निवासी अजगर नाथ ने अपने खेत में फसल को पशुओं से बचाने के लिए पास से गुजर रही एलटी लाइन में कटिया लगाकर नंगा तार बिछा रखा था। रविवार रात करीब आठ बजे राजेश अपने खेत की तरफ शौच जाने की बात कहकर घर से निकला। रास्ते में वह अजगर नाथ के खेत के पास से गुजरा। अंधेरा होने के कारण उसे तार दिखाई नहीं दिया और उसका पैर उस पर पड़ गया। तार में करंट प्रवाहित होने से वह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। रात करीब साढ़े 10 बजे पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक एसपी वर्मा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना से नाराज ग्रामीणों को कड़ी कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया गया। प्रभारी निरीक्षक एसपी वर्मा ने बताया कि सोमवार को मृतक के पिता अर्जुन की तहरीर पर अजगर नाथ समेत तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें