फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कोल वाशरी के पास जेसीबी के धक्के से युवक की मौत, आठ घंटे लगाया जाम

विज्ञापन
सिंगरौली में हादसे के हाइवे पर उतरे ग्रामीण, स्थिति को संभालने का प्रयास करती पुलिस। स्रोत जागर
विज्ञापन
शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली में कोल वाशरी प्लांट के पास जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार की मौत के बाद ग्रामीण उग्र हो गए। मृतक परिजनों को मुआवजा व वाशरी कंपनी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को हाईवे आठ घंटे तक जाम कर दिया। इसके चलते हाइवे पर करीब आठ घंटे आवाजाही बाधित रही घटना बरगवां थाना क्षेत्र में स्थित पीआईपीएल कोल वाशरी के सामने रविवार की रात हुई।
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार सुबह गोंदवाली में हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। ग्रामीणों ने मुआवजे और कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर करीब आठ घंटे तक प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार रविवार रात पौने नौ बजे पीआईपीएल कोल वाशरी में चल रही एक जेसीबी मशीन और सामने से आ रही बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार संदीप बैस (25) निवासी सेमुआर, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाने की कोशिश हुई लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाइक पर सवार उसकी मां को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका उपचार चल रहा है। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गोंदवाली के ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित होकर रीवा-रांची हाईवे पर उतर गए और चक्का जाम कर दिया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कोल वाशरी कंपनी की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर तहसीलदार बरगवां, थाना प्रभारी बरगवां सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। देर शाम तक प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बातचीत का दौर जारी रहा। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। वहीं प्रशासन की ओर से स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जेसीबी मशीन के चपेट में आने से बेटे की मौत हो गई मां घायल है। कंपनी प्रबंधन व ट्रासपोर्टर की मदद से मृतक आश्रित को चार लाख रूपये की तत्कालिक मदद दिलाई गई है। स्थिति सामान्य है। पुलिस विवेचना शुरू कर दिया है। - शिवपूजन मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक- बरगवां सिंगरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें