सदर कोतवाली क्षेत्र के जैैत गांव के पास सोमवार की रात करीब नौ बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलखुरी गांव निवासी संदीप सिंह पटेल (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सदर कोतवाली के कोतवाल विद्या सागर ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।