फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बरकरा गांव में शनिवार को एक मकान में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया। गृहस्वामी द्वारा आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पुलिस ने मृतक बिमलेश (28) का शव मर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने बताया कि सेमरी गांव निवासी बिमलेश बरकरा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के घर में बिजली मरम्मत का कार्य कर रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें