फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: करंट से युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुअरिया गांव में शनिवार को बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। सहकर्मी उसे सीएचसी में छोड़कर चले गए। अस्पताल में मौजूद लोगों ने संदिग्ध हाल में मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा मचाया। मौके पर पहुंचे एसओ ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे सिंदुअरिया गांव में एक कंपनी के कुछ कर्मचारी बिजली के पोल पर काम कर रहे थे। उसी दौरान सदर कोतवाली के परासी दुबे निवासी राकेश कुमार (27) करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। साथ में काम कर रहा एक युवक कुछ लोगों की मदद से झुलसे साथी को सीएचसी चोपन लेकर पहुंचा। यहां पर स्वास्थ्यकर्मी ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन के अलावा रिश्तेदार और अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान कुछ लोग अस्पताल में डॉक्टर और अन्य कर्मियों के नदारद होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। लोगों का कहना था कि युवक का समय से उपचार हुआ होता तो जान बच जाती। मामला गंभीर होता देख ड्यूटी पर तैनात कर्मी हट गए। उधर, खबर मिलते ही फोर्स के साथ एसओ पहुंच गए और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। दोपहर तीन बजे पुलिस शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां पर भी कुछ लोग संदिग्ध हाल में मौत होने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जता रहे थे।
इस संबंध में थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि सिंदुरिया में स्थित विद्युत पोल पर कार्य करते वक्त करंट की चपेट में आ जाने से युवक की मृत्यु हो गई। अस्पताल में कुछ लोगों के हंगामा करने के कारण स्वास्थ्य कर्मी कहीं चले गए थे। कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें