फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर सुशील कुमार यादव को दिया। इसमें कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में महिलाओं और अनुसूचित जाति पर अत्याचार होने का आरोप लगाया और इस पर त्वरित कार्रवाई कर रोकने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आए दिन लड़कियों, महिलाओं के छेड़छाड़ के मामले आ रहे हैं। अनुसूचित जाति के लोग भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इन सब को लेकर कांग्रेस नेतृत्व गंभीर है। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं, दलितों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवा कांग्रेस ने मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। ताकि समाज और आसपास के लोगों में इस तरह का संदेश जाए कि लोग खुद को भयभीत न महसूस करें। रॉबर्ट्सगंज विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि इस पर सरकार को खुद संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही करनी चाहिए। अंशु मद्धेशिया, रॉबर्ट्सगंज नगर उपाध्यक्ष अनिल बियार, नगर महासचिव अनिल चौबे, अजय कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें