फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक कांग्रेस ने फूंका बिजली विभाग का पुतला

Sat, 09 May 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की कटौती ने लोगों की नींद उड़ा दी है। बेतहाशा कटौती से क्षुब्ध युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को धर्मशाला चौक पर बिजली विभाग का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने कटौती के लिए यूपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया और चेताया कि इसका जवाब जनता विधानसभा चुनाव में जरूर देगी।
विज्ञापन

शनिवार को युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता लोकसभा कोआर्डिनेटर शशांक मिश्रा की अगुवाई में धर्मशाला चौराहे पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग और यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद विभाग का पुतला फूंका और सभा की। कांग्रेस नेता अमित चतुर्वेदी ने कहा कि जिला मुख्यालय पर अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है जिससे आम लोग परेशान हैं। लोगों का दिन का चैन और रात की नींद उड़ गई है। मुख्यालय पर दस घंटे से भी कम बिजली मिल रही है। युवक कांग्रेस के कोआर्डिनेटर शशांक मिश्रा ने कहा कि सपा सरकार का वादा था कि सोनभद्र को कटौती मुक्त कर दिया जाएगा लेकिन अखिलेश सरकार अपना वादा निभाने में फेल रही। अनपरा में आए सीएम ने दो घंटे अतिरिक्त बिजली देने का भी वादा किया लेकिन और बिजली कटने लगी। चेताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। लोकसभा सचिव सूरज वर्मा ने कहा कि सरकार मुख्यालय के लोगों के साथ अन्याय कर रही है। कांग्रेस जन इसे अब बर्दाश्त नहीं करेंगे। नौजवान आरपार की लड़ाई लड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में सुदीप चौबे, विशाल सिंह, संदीप शुक्ला, चंदन चौबे, सानू सिंह, रजत खां, नीरज सोनी, विक्की खां, सलीम, रमेश, कुंदन, वीरेंद्र, सूरज खां, रीतिक, आसिफ अली मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें