फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सोनभद्र में तमंचे से गोली मारकर युवक ने दी जान , पत्नी बोली- थोड़ी देर पहले तक ठीक थे

Sun, 02 Apr 2023 12:22 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के महुआंव पांडेय गांव में शनिवार की देर रात युवक ने संदिग्ध हाल में गोली मारकर जान दे दी।  मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचा बरामद किया है। घटना क्यों और किन परिस्थितियों में हुई इसकी छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
सोनभद्र में तमंचे से गोली मारकर युवक ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सोनभद्र जिले के महुआंव पांडेय गांव में शनिवार की देर रात युवक ने संदिग्ध हाल में गोली मारकर जान दे दी। घटना रात पौने 10 बजे की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचा बरामद किया है। शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के महुआंव पांडेय गांव निवासी केशव राम चौबे के चार पुत्रों में तीसरे नंबर का सुनील उर्फ पंकज चौबे (40) खेती के साथ ट्रक भी चलाता था। होली के बाद से वह घर पर था। सुनील अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव पर रहता था, जबकि अन्य भाई रॉबर्ट्सगंज में रहते हैं।

तेज आवाज सुनकर दौड़ी पत्नी

शनिवार की रात वह घर पर था। तीनों बच्चे कमरे में सो रहे थे। रात करीब पौने दस बजे अचानक सुनील ने तमंचे से खुद को मार ली। गोली चलने और पत्नी की चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। मौके पर सुनील का खून से लथपथ शव पड़ा था। घटना से बदहवास पत्नी ने कहा कि थोड़ी देर पहले तक वो बिल्कुल ठीक थे। अचानक से पता नहीं क्या हुआ। तेज आवाज सुनकर बाहर निकली। उसका रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

सूचना पर सीओ अमित कुमार, एसओ अंजनी कुमार राय मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। सीओ अमित कुमार ने बताया कि युवक ने गोली मारकर जान दी है। मौके से तमंचा बरामद हुआ है। घटना क्यों और किन परिस्थितियों में हुई इसकी छानबीन की जा रही है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। सुनील को चार और छह वर्ष के दो लड़के और 9 वर्ष की एक लड़की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें