फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के इंजन के सामने कूदकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर रविवार की रात करीब आठ बजे वीरेंद्र यादव (24) पुत्र बिगन यादव निवासी बीरबल गांव थाना धुरकी झारखंड ने ट्रेन के इंजन के सामने कूदकर जान दे दी। ट्रेन के सामने कूदने पर उसके सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आरपीएफ ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वीरेंद्र ने आत्महत्या करने की योजना पूर्व ही बना ली थी। रविवार को ही वह एक बार स्टेशन पर गया था लेकिन परिजनों एवं गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया और घर वापस ले गए थे लेकिन रात में वह फिर विंढमगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया और रेलवे के इंजन के सामने कूद गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद आरपीएफ के सिपाही शिवनाथ राम ने बताया कि इसके घर वालों तक स्थानीय लोगों की मदद से खबर करा दी गई थी। जीआरपी रेणुकूट को सूचना दे दी गई थी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। उधर घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके के बड़ी संख्या में लोग रात्रि को ही रेलवे स्टेशन पहुंच गए। युवक ने आत्महत्या क्यों की इस बारे में परिवार वाले कुछ भी नहीं बता सके। सगमा जिला परिषद सदस्य नंद गोपाल यादव, प्रमुख प्रतिनिधि अजय गुप्ता, अनिल कुमार कुशवाहा, एडवोकेट रवि कुमार गुप्ता, अछैवरनाथ केसरी, नंदकिशोर गुप्ता, सेक्टर अध्यक्ष भाजपा राजाराम चंद्रबंशी, गुड्डू केसरी, विवेक केसरी आदि ग्रामीण मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें