फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से लाखों के कपड़े उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। घोरावल नगर के मुक्खा मोड़ प्राइवेट जीप स्टैंड के पास कपड़े की दुकान में मंगलवार रात चोरी होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। जानकारी के अनुसार मुक्खा मोड़ पर लोहे वाली टीन से बने एक मकान में नौगवां गांव निवासी बाला मौर्या ने कपड़े की दुकान कर जीवकोपर्जन करते हैं। बाला मौर्या ने बताया कि दुकान के पीछे मिट्टी को खोदकर रास्ता बनाते हुए चोर दुकान में घुसे। कुछ कपड़ों को छोड़कर पूरा कपड़ा चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह दुकान खोलने के लिए जब वह आए तो दुकान के भीतर का नजारा देख हक्का बक्का रह गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। इस संबंध में कोतवाली निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें