फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: युवक ने की आत्महत्या कोशिश, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय थानांतर्गत भलुआ टोला निवासी युवक ने रविवार की देर शाम संदिग्ध हाल में विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। तबीयत बिगड़ने पर उसे परियोजना चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परियोजना अस्पताल से रेफर होने के पूर्व युवक ने अपने बयान में पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। थाने के एक एसआई का नाम लेते हुए उसने प्रताड़ित करने की बात कही। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। उधर, एसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

भलुआ टोला निवासी बादशाह खान उर्फ दीपू ने बताया कि उसका ओबरा थाने में पूर्व में तैनात रहे एक दीवान के ओबरा निवासी के साथ किए गए रेलवे के कार्य में पैसों का लेनदेन था। इसे लेकर ओबरा पुलिस उसे बीते दो माह से परेशान कर रही थी। गत शनिवार को भलुआ टोला स्थित उसके आवास पर फोर्स के साथ पहुंचे एसआई राकेश मिश्रा उसे थाने उठाकर ले आए।
बताया कि मामला पुलिस दीवान के रिश्तेदार से जुमा होने के कारण ओबरा थाने में उसे दो दिनों तक हिरासत में प्रताड़ित किया गया। बताया कि पैसा देने के बावजूद अतिरिक्त पैसे की मांग करते हुए उसकी गाड़ी को जबरन ले लिया गया और रविवार की शाम को उसे छोड़ा गया। पुलिस प्रताड़ना से आजिज होकर युवक ने जहरीला पदार्थ खाने की बात कही। देर रात उसके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मामले की जानकारी होने पर एएसपी कालू सिंह सहित आला अधिकारियों ने जिला अस्पताल जाकर पीड़ित का हाल जाना।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक हालत में सुधार होने पर सोमवार की सुबह पुलिस पीड़ित को जिला अस्पताल से लेकर सीधे ओबरा थाने पहुंची। वहां कुछ लिखा पढ़ी के बाद उसे घर जाने दिया गया। साथ ही उसकी गाड़ी भी वापस दे दी गई। घर लौटने के बाद सोमवार को अपने आवास पर वार्ता में बादशाह ने बताया कि पार्टनरशिप में कार्य के दौरान उसके ऊपर महज दस हजार रुपये बकाया था, जिसे लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। हालांकि अब पुलिस के उच्चाधिकारियों की ओर से उसे न्याय का भरोसा दिलाया गया है। मामले में ओबरा प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। थाने में तैनात उप निरीक्षक राकेश मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें