फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एंबुलेंस चालक फंदे पर झूला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। चिल्काडांड गांव सोमवार दोपहर करीब एक बजे एंबुलेंस का चालक फंदे पर झूल गया। जानकारी होने पर परिवार व पास पड़ोस के लोग पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि राजकुमार कुशवाहा (30) एनटीपीसी शक्तिनगर के संजीवनी अस्पताल में एंबुलेंस ड्राइवर था। संविदा पर नौकरी कर रहे राजकुमार सोमवार दोपहर घर में मौजूद लोहे की पाइप में गमछे के सहारे फांसी का फंदा लगाकर लटक गया। मौके पर पहुंची शक्तिनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया। मृतक युवक का पांच साल का एक लड़का है। बताया गया कि राजकुमार के पिता ददनु ने भी कुछ साल पहले फांसी लगाकर जान दे दिया था। पुलिस घटना से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर में टकराई कार, कई घायल
शक्तिनगर। चिल्काडांड इलाके के राजकिशन बस्ती के पास सोमवार दोपहर कार आगे चल रहे ट्रैक्टर में पीछे से भिड़ गई। घटना में कार सवार कई लोग घायल हो गए। बताते हैं कि खड़िया नाई टोला निवासी रमेश चंद सपरिवार कार से दर्शन पूजन करने व बेटी सुषमा को डिलीवरी की चेकअप के लिए संजीवनी अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर के पीछे कार टकरा गई। रमेश चंद्र ने बताया कि चालक ने अचानक ट्रैक्टर रोककर मोड़ने लगा तभी पीछे से गाड़ी जा टकराई। इसके चलते परिवार के सदस्यों को चोटें आई है। सभी का इलाज संजीवनी अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें