फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: केन्द्रीय जल आयोग की पांच सदस्यी टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। केन्द्रीय जल आयोग के मुख्य अभियंता विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में निदेशक सुमेश कुमार, उप निदेशक कमलेश कुमार, बांध सुरक्षा संगठन के अधीक्षण अभियंता आरके सिंह और वैज्ञानिक डाॅ. मनीष गुप्ता की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को निरीक्षण करने अमवार पहुंची। यहां से केन्द्रीय टीम सीधे कनहर मुख्य बांध पर पहुंची। जहां निर्माण कार्याे का जायजा लिया।
विज्ञापन

टीम ने निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही निर्माण सामग्री व अन्य उपकरणों की गुणवत्ता को परखा। इस दौरान करीब चार से पांच घंटे स्थलीय निरीक्षण कर टीम ने स्पिलवे के साथ तीन दशक पूर्व निर्मित मिट्टी बांध की जांच किया। इसके पश्चात फिल्ड हास्टल में टीम ने परियोजना के मुख्य,अधीक्षण एवं अधिशासी अभियंताओं से बिन्दुवार समीक्षा किया। इस दौरान कनहर परियोजना के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें