फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सोशल मीडिया पर की थी पीएम मोदी पर टिप्पणी, युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/शक्तिनगर। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बीना एरिया के रहने वाले एक युवक को प्रधानमंत्री मोदी से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट पर टिप्पणी करना महंगा पड़ गया। मामले में राहुल तिवारी सहित अन्य की तरफ से एक्स के जरिये की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए घरसड़ी निवासी रवींद्र कुमार दुबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका के तहत चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

मामले में शिकायत की गई थी कि प्रधानमंत्री की फोटो एडिट कर गलत और झूठी बातें लिखी जा रही हैं। इसके जरिये भ्रम फैलाया जा रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच की तो पाया गया कि घरसड़ी निवासी रवींद्र कुमार दुबे ने सोशल मीडिया पर कोई स्वतंत्र पोस्ट अपलोड नहीं की थी बल्कि उसने फेसबुक पर अन्य व्यक्ति की पोस्ट पर टिप्पणी की थी। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय के मुताबिक पूछताछ के दौरान उसने बताया कि बिना पूर्ण जानकारी के उसने टिप्पणी की। यह कृत्य और व्यवहार से शांति भंग की संभावना को देखते हुए उसका न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें