फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू देवी-देवताओ पर अश्लील टिप्पणी और उनसे जुड़ी आपत्तिजनक फोटो लड़कियों के सोशल मीडिया मैसेज बॉक्स में भेजने वाला समुदाय विशेष का युवक गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

तीन दिन से एक्स पर इसकी शिकायत की जा रही थी। एसपी अभिषेक वर्मा ने पहले राॅबर्ट्सगंज पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
बाद में पता चला कि यह प्रकरण करमा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। इसके बाद करमा पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। रविवार को उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
बताते चलें कि दो दिन पूर्व एक्स पर कई लोगों ने सोनभद्र पुलिस से शिकायत दर्ज कराई कि मुहम्मद कैफ निवासी खैराही, थाना करमा हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां कर रहा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिये हिंदू देवी-देवताओं को लेकर अश्लील एवं गाली-गलौज वाले संदेश भेजे जा रहे हैं। हिंदू देवी-देवताओं के प्रति आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। प्रकरण की गंभीरता और सामाजिक सौहार्द पर इसका गलत प्रभाव पड़ने की आशंका को देखते हुए तत्काल मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
प्रभारी निरीक्षक करमा राजेश कुमार सिंह के मुताबिक निर्देश के अनुपालन में करमा थाने पर बीएनएस की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई और मामले की जांच करते हुए आरोपी मुहम्मद कैफ को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसका न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें