फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं और बच्चों ने दिखाए करतब

Sat, 13 Dec 2014 10:47 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
इमाम हुसैन की शहादत के 40वें दिन अनपरा में चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। अनपरा की हुसैनी कमेटी की ओर से निकाला गया यह जुलूस वेंकट मोड़ से शुरू होकर अनपरा बाजार होते हुए डिंबुलगंज स्थित कर्बला पहुंचा, जहां जुलूस का समापन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान युवाओं और बच्चों की ओर से एक से बढ़कर करतब दिखाए। इस मौके पर अयूब खान, शफीक खान, सहजाद अली, मो.फारूक, मुख्तार कुरैसी, आरून राइन, हैदर अली, इकरम अंसारी, यूनेस शेख आदि मौजूद रहे।

उधर, दुद्धी में भी चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। इस दौरान युवाओं और बच्चों की ओर से एक से बढ़कर करतब दिखाए। जंजीरी मातम रोंगटे खड़े करने वाला रहा।

केंद्रीय अखाड़ा कमेटी के अध्यक्ष सेराज खान, इब्राहिम खां, राफे खां, कल्लन खां, तालीब अहली, आफताबे हासमी आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें