फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश युवक करा रहे बिना परमिट वाले वाहनों को पास

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र । नकाबपोश युवकों का दल बिना परमिट के ही खनिज वाहनों को पास करा रहा है। खनिज कर्मियों के मना करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और जान से मारने की धमकी दी जाती है। प्रकरण में खान निरीक्षक जीके दत्ता की तहरीर पर राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने दस-पंद्रह अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जीके दत्ता ने दी तहरीर में कहा है कि अवैध खनन कर परिवहन, बिना परमिट के परिवहन और ओवरलोड परिवहन करने वाले वाहनों पर नियंत्रण के लिए लोढ़ी में टोल प्लाजा के पास संग्रह कार्यालय पर तैनात कर्मी लगातार चेकिंग करते रहते हैं। जिन वाहनों पर अवैध, बगैर परमिट या ओवरलोड परिवहन पाया जाता है उनके खिलाफ कार्रवाई होती है लेकिन दस-पंद्रह की संख्या में युवकों का समूह चोरी-छिपे मुंह पर कपड़ा बांधकर खनिज लदे वाहनों को बिना जांच कराए भगा ले जाते हैं। उनका पीछा करने या रोकने पर खनिज कर्मियों से दुर्व्यवहार किया जाता है और उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है। अवैध खनन-परिवहन में शामिल पासरों, अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि प्रकरण में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
नदी की धारा रोककर खनन करने की जांच के निर्देश
सोनभद्र। नदी की धारा रोक कर कोरगी बालू साइड पर खनन करने के मामले में डीएम एस राजलिंगम ने खनिज अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। बताया कि खननकर्ता के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसको गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए गए हैं। शिकायत सही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें