फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा: इंस्टाग्राम पर लिखा 'प्लीज वापस आ जा', फिर मोबाइल टावर पर चढ़ी

Mon, 12 Oct 2026 07:55 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में युवती ने इंस्टाग्राम पर लिखा प्लीज वापस आ जा, हम नहीं रह पा रहे आपके बीना फिर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। कड़ी मशक्कत पर साढ़े तीन घंटे बाद उसे उतारा गया। वह प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी। पुलिस और परिजनों ने समझाकर किसी तरह उसे मनाया।
विज्ञापन
सोनभद्र में युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले में प्रेमी से बात बंद होने और शादी की मांग को लेकर सोमवार को एक युवती अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित शॉपिंग सेंटर के सामने 50 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे सकुशल नीचे उतारा।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बीना निवासी खुशबू गुप्ता (19) ने टावर पर चढ़ने से पहले इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी लगाई थी। इसमें लिखा था कि सॉरी जान प्लीज वापस आ जा, हम नहीं रह पा रहे आपके बीना। आखिर वो दिन आ ही गया, जो मेरे इस दुनिया में रहने का आखिरी दिन था, गुड बाय। 

युवती के टाॅवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही अनपरा थानाध्यक्ष राजेश चौबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों और जमशीला ग्राम प्रधान ने भी मौके पर पहुंचकर उसे समझाने का प्रयास किया। युवती प्रेमी से शादी कराने की मांग पर अड़ी रही। बाद में आश्वासन मिलने पर वह खुद नीचे उतर आई। पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया। युवती ने बताया कि वह रेणुसागर निवासी एक युवक से प्रेम करती है। 
विज्ञापन


उसका आरोप है कि शादी की बात को लेकर युवक टालमटोल कर रहा था। कुछ दिन पहले युवक और उसके भाई ने पार्क में बुलाकर उसके साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत के बाद पुलिस के सामने युवक ने बातचीत और शादी के लिए सहमति जताई थी, लेकिन बाद में उसने फोन करना बंद कर दिया। 

सोमवार सुबह भी उसका मोबाइल बंद मिला। युवती के मुताबिक युवक की इंस्टाग्राम स्टोरी देखने के बाद वह गुस्से में टाॅवर पर चढ़ गई। अनपरा थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि युवती को सकुशल नीचे उतारकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें