फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आपसी विवाद में दांत से काटा युवक का कान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। क्षेत्र के मनबसा गांव में शनिवार की रात दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर हुई बहस में एक युवक ने दूसरे युवक का कान दांत से काटकर अलग कर दिया। जख्मी युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मनबसा गांव निवासी विजय पाल और उपेन्द्र के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि इसी बीच उपेंद्र ने विजय पाल के कान के बाहरी हिस्से को अपने दांतों से दबा लिया और नोचकर बाहर थूक दिया। इसके बाद विजय अचेत हो गया। दर्द से छटपटाते विजय लहूलुहान हाल में देर रात कोतवाली पहुंचा। जहां पुलिस कर्मी पीड़ित को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचे। जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया। रविवार को पीड़ित विजय पाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक उपेद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें