फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिजनों ने प्रदर्शन कर की मुआवजे की मांग

विज्ञापन
बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव में ट्रैक पर कटा शव मिलने के बाद मौके पर ग्रामीण, पुलिस, एन
विज्ञापन
बीजपुर। थानाक्षेत्र के सिरसोती गांव के बैरियर के पास बुधवार को सुबह रेल लाइन की पटरी पर गोविंद कुमार जायसवाल (31) का क्षत-विक्षत शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रैक से हटाकर सड़क किनारे रखवाया। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन संविदा कार्य, मुआवजा समेत अन्य मांगों को लेकर शव के साथ सड़क किनारे बैठकर प्रदर्शन करने लगे। स्थिति को देखते हुए पुलिस और सीआईएसएफ के जवान सुरक्षा व्यवस्था में जुट गए। एनटीपीसी प्रबंधन के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से वार्ता की। सिरसोती गांव निवासी दीपक कुमार का पुत्र गोविंद बाहर काम करता था और करीब एक सप्ताह पहले ही घर आया था। मंगलवार को उसने किसी के हाथ अपना मोबाइल घर भेज दिया था। इसके बाद बुधवार को सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। इस रेलवे लाइन पर एनटीपीसी रिहंद परियोजना के लिए मालगाड़ियों से कोयला ढुलाई का काम होता है। युवक ट्रैक तक कैसे पहुंचा, इसे लेकर तरह-तरह की चर्चा रही। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बीजपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी। एनटीपीसी रिहंद के उप महाप्रबंधक एचआर प्रदीप कुमार, राजेंद्र गुप्ता ने पहुंचकर परिजनों से वार्ता की। उधर, गोविंद की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वह अपने पीछे पत्नी सुग्रिता जायसवाल और दो पुत्रों अंकुश (9) व अंकित (6) को छोड़ गया है। पत्नी शव के पास बैठकर रोती-बिलखती रही। दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। एनटीपीसी प्रबंधन का कहना था कि पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर प्रबंधन की ओर से अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें