फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बहन पर दोस्त की नीयत खराब... सिगरेट पिलाने के बहाने बुलाया; कर दी हत्या; सांस रुकने तक घोंपता रहा चाकू

Fri, 18 Apr 2025 12:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

युवक की हत्या का मामला सामने आते ही माैके पर बरकोनिया थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद युवक की लाश को कब्जे में ले लिया गया। वहीं, मृतक के पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
करमचंद उर्फ छोटू बिंद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: सोनभद्र के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में गुरुवार की रात दोस्त ने चाकू घोंपकर युवक की हत्या कर दी। सिगरेट पीने के बहाने उसे घर से बुलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन




पूछताछ में उसने चचेरी बहन पर बुरी नीयत के कारण युवक के हत्या की बात बताई है। शव कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

डुमरिया गांव निवासी करमचंद उर्फ छोटू बिंद (19) बीती रात अपने घर पर था। इसी बीच, उसे गांव के ही विजय उर्फ अर्जुन चौहान ने फोन कर घर के पास स्थित पथरहिया चुआड़ बंधी के पास मिलने के लिए बुलाया। करमचंद वहां पहुंचा तो कुछ देर बातचीत के बाद विजय ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


पेट, सिर और कमर पर कई वार किए। मौके पर ही करमचंद की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद विजय वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

रामपुर बरकोनिया एसओ कमल नयन दुबे, सीओ सदर रणधीर मिश्र और एएसपी टीएन त्रिपाठी ने रात में ही घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन

पिता ने आरोपी के खिलाफ दी तहरीर

करमचंद के पिता रमेश बिंद की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी विजय चौहान उर्फ अर्जुन को उसके घर से हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। एएसपी टीएन त्रिपाठी ने बताया कि विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पूछताछ में उसने बताया कि करमचंद उसकी चचेरी बहन पर बुरी नीयत रखता था। बहन ने उसे इसकी जानकारी दी थी। कई बार समझाने के बाद भी नहीं माना तो उसकी हत्या कर दी। करमचंद दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें