सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में मंगलवार को एक युवती से युवक ने निकाह करने से इंकार कर दिया। मामला सदर कोतवाली पहुंच गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि युवक उसके साथ पांच साल से शारीरिक संबंध बना रहा है। अब शादी से इंकार कर रहा है। गांव में म्योरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से शक्तिनगर थाना क्षेत्र के बार्डर पर स्थित मध्य प्रदेश के रहने वाले युवक के साथ निकाह होना था। किसी बात से खफा होकर युवक ने निकाह से इंकार कर दिया। लोगों के समझाने का उस पर कोई असर नहीं हूआ। बाद में युवती परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। एसएसआई ऐश खां ने दोनों पक्षों की बातें सुनीं। युवती का कहना था कि पांच साल पहले युवक से उसकी दोस्ती हुई। युवक उस शादी का झांसा देकर शारिरिक संबंध बनाता रहा, अब शादी से इंकार कर रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है। समझौता न होने पर अगर तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।