फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आम तोड़ रहे युवक की पेड़ से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के बभनी ग्राम पंचायत के दरनखांड गांव में मंगलवार को आम के पेड़ से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसके रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। परिजनों ने घटना की सूचना देर शाम तक पुलिस को नहीं दी थी।
विज्ञापन


दरनखांड निवासी लालबहादुर (30) मंगलवार को दोपहर में अचार बनाने के लिए पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। अचानक पेड़ की डाल टूट गई और वह नीचे गिर गया। काफी ऊंचाई से गिरने के कारण लालबहादुर की रीढ़ की हड्डी टूट गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए।
जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस संबंध में बभनी पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें