फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला युवक, जंगल में पेड़ से लटकता मिला शव

विज्ञापन
कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुडवा के टोला गोबरदहा में फांसी लगाने से युवक की मौत पर लगी भी
विज्ञापन
कोन। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़वा के टोला गोबरदहा निवासी प्रमोद चेरो (25) का शव बृहस्पतिवार को घर से करीब दो किलोमीटर दूर क्लस्टर आवास के पास जंगल में पेड़ से फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची कोन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। प्रमोद बुधवार शाम ही चेन्नई से कमाकर घर लौटा था। बताया गया कि उसकी पत्नी बिना उससे पूछे धान की रोपाई करने बाहर चली गई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। प्रमोद इस बात को लेकर पत्नी से नाराज था कि उससे बिना पूछे धान रोपाई करने बाहर क्यों गई। विवाद के बाद देर रात प्रमोद घर से निकल गया। बृहस्पतिवार करीब एक बजे एक राहगीर ने जंगल में प्रमोद का शव पेड़ से लटकता देखा और गांव वालों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रमोद के दो छोटे बच्चे हैं। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें