रेणुकूट। पिपरी स्थित रिहंद बांध के पुल से सोमवार की भोर में एक युवक ने छलांग लगा दी। सीआईएसएफ कर्मियों की सक्रियता से युवक की जान बचा ली गई। पिपरी निवासी मनोज गुप्ता (40) पुत्र स्व. प्रताप गुप्ता ने सोमवार की भोर में अज्ञात परिस्थितियों में पुल के ऊपर से नीचे पानी में छलांग लगा दी। युवक के पानी में गिरने और उसके जोर से चिल्लाने से पुल के आसपास तैनात सीआईएसएफ कर्मियों की सक्रियता से युवक को काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला गया। उसे हिंडालको चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।