फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के चाचा कॉलोनी के समीप सोमवार की देर रात करीब दो बजे एक युवक ने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। झारखंड के रहने वाले इस युवक का सोमवार की रात में ही किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से विवाद हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। मृतक नगर में ही रहकर मजदूरी करके अपना परिवार चलाता था।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी अंजनी कुमार राय ने बताया कि अमरेश पुत्र बुद्धू निवासी बारीदुआ थाना डालटेनगंज जिला पलामू, झारखंड ने अपने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे किसी ने पुलिस को फोन से सूचना दी कि चाचा कॉलोनी के पास एक व्यक्ति ने घर में ही खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलने पर जब चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे तो पूछताछ में उसकी पत्नी ने बताया कि रात में ही किसी बात को लेकर पति से आपस में विवाद हुआ था, जिसके बाद वह अपने दोनों छोटे बच्चों के साथ सो गई थी। सोमवार की भोर में लगभग दो बजे के बाद उसने घर में ही लगी लकड़ी में नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह जब उसकी पत्नी उठी तो चीखने चिल्लाने लगी। आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तो किसी ने इसकी सूचना फोन पर पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकिन पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें