शक्तिनगर। सीमा से सटे मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में गोरबी चौकी क्षेत्र के मुहेर गांव में सोमवार को युवक ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद युवक खुद भी फंदे पर झूल गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक मुहेर गांव में सोमवार को किसी बात को लेकर रजवंती खैरवार व उसके पति अर्जुन खैरवार के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते बात बढ़ गई और अर्जुन ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर व गर्दन पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद अर्जुन खैरवार (35) ने भी फांसी पर झूलकर जान दे दी। रोंगटे खड़ी कर देने वाली घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। वहीं गोरबी चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजन सहित स्थानीय ग्रामीणों ने घटना के संबंध में जानकारी हासिल करने में जुटी रही।