फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का जायजा लेते हुए साक्ष्य जुटाए। उधर, गौरव की बहन रुचि ने ओबरा थाने में तहरीर देकर बताया कि गौरव ने घर से बाहर दोस्त रतन यादव, विनायक मालवीय, अर्जुन राजपूत, शिव दीक्षित, मोहम्मद अली, कुनाल मिश्रा, मंगल, दानिश उर्फ मिनिस्टर के साथ खाना खाया था। उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और मौत हो गई। एसओ विजय चौरसिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
बहन ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
बहन रुचि ने अपने गौरव के दोस्तों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। बताया कि भाई ने अपने कई दोस्तों से लाखों रुपये ले रखे थे, इसी को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। बताया कि भाई के उधार लिए हुए करीब 23 लाख रुपये परिजनों ने वापस भी किए हैं। बताया कि बीते दो तीन दिनों से गौरव काफी परेशान चल रहा था।