फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के ससुराल शादी में जा रहा युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुंगेहरी गांव में राबर्ट्सगंज घोरावल मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात एक युवक अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर घायल हो गया। मौके पर पहुंचे सीओ संजय वर्मा ने उसे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे मुसहां ग्राम पंचायत के सिहावल गांव निवासी कमलेश (29) को सीएचसी घोरावल में पुलिस ने भर्ती कराया। घायल युवक के बड़े पिता लोलारक ने बताया कि कमलेश बाइक से अपनी बहन के ननद की शादी में जा रहा था। मुंगेहरी गांव में मुंगेहरी माइनर के पास बाइक अनियंत्रित होने से कमलेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ह्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें