फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शादी से पहले लापता हुआ युवक, परिजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा थाना क्षेत्र के पतेरी गांव निवासी युवक लापता हो गया है। 15 मई को उसकी शादी तय थी। अचानक युवक के लापता होने से परिजन सकते में हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पतेरी गांव निवासी अनिल कुमार (25) गत 29 अप्रैल को अपनी मां के साथ थाना मांची क्षेत्र के हरभोग गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर गया था। वहां से एक ओझा के पास जाने की बात कह घर से निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं है।
मां कलावती देवी ने बताया कि काफी खोजबीन की गई, लेकिन बेटे का कहीं पता नहीं चल रहा। 15 मई को उसकी शादी तय है। बरात परासपानी तेलगुड़वा जानी है। युवक बाहर नौकरी करता था और होली पर घर आया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें