फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कमरे में मृत मिला युवक, बगल में सोई रही पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुसागर (सोनभद्र)। अनपरा नगर के वार्ड नंबर छह में बुधवार की रात संदिग्ध हाल में एक युवक की मौत हो गई। उसका शव कमरे में जमीन पर पड़ा था और ऊपर फंदा लटक रहा था। उसी कमरे में पत्नी भी थी, लेकिन उसे इसकी भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विभिन्न पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से पटना निवासी करन विश्वकर्मा (22) पुत्र राधे विश्वकर्मा यहां अटल नगर में किराए के मकान में रहता था। वह औड़ी मोड़ स्थित एक गैराज में काम करता था। पत्नी रेशमा के मुताबिक बुधवार की शाम करन घर जल्दी आए और कुछ देर रुकने के बाद जल्दी आने की कहकर बाजार चले गए। तबीयत ठीक न होने के कारण वह जल्दी सो गई। रात करीब साढ़े दस बजे बाहर का गेट खुलने की आवाज सुनकर रेशमा की नींद टूटी तो कमरे का हाल देख वह सन्न रह गई। पति करन मृत हाल में फर्श पर पड़े थे। ठीक ऊपर पंखे से गमछे का फंदा लटक रहा था। चीख-पुकार सुनकर मकान मालिक सहित आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। करन की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। एसओ ने बताया कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
करन ने किया था प्रेम विवाह
करन मूल रूप से बिहार के पटना का रहने वाला था। चार वर्ष की उम्र में ही गांव के परिचित के साथ यहां चला आया। यहां वह किराये के मकान में रहने लगा। गैराज में काम कर भरण-पोषण करता था। कुछ वर्ष पहले उसे औड़ी मोड़ निवासी रेशमा से प्रेम हो गया। गत सितंबर मे करन और रेशमा ने विवाह किया। पत्नी रेशमा चार माह की गर्भवती है। पति की मौत से बेसुध रेशमा ने कहा कि हमारी नई शादी को न जाने किसकी नजर लग गई। हम दोनों अपनी जिंदगी से खुश थे।
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से युवक ने लगाया फंदा
रेणुसागर। अनपरा नगर के वार्ड नंबर 17 में बृहस्पतिवार को एक युवक ने अज्ञात कारणों से फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है।
वार्ड नंबर 17 रामनगर निवासी जावेद अख्तर (25) निजी कंपनी मे ठेकेदार के यहां कार्य करता था। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर में वह ड्यूटी से घर आया। हाथ मुंह धोकर ऊपर अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद खाना खाने के लिए जब बुलाने गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। देर तक आवाज दी गई, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर खिड़की से झांककर देखा गया तो वो फंदे से लटका था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जावेद को फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल मे भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें