सोनभद्र। निकाय चुनाव से ठीक पहले नवसृजित नगर पंचायत अनपरा और डाला के 671 लाभार्थियों को सरकार ने पक्के आवास का तोहफा दिया है। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दस लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाभी छभ्ग ई। इस दौरान लखनऊ में हुए कार्यक्रम सीधा प्रसारण भी हुआ।
योजना के तहत अनपरा नगर पंचायत के 348 और डाला के 323 लाभार्थियों को आवास मिला है। कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में देश-प्रदेश विकास हो रहा है। सरकार नगरीय क्षेत्रों में पीने के पानी की बेहतर सुविधा व आवागमन के लिए सड़कों का निर्माण करा रही है। इसके साथ ही समाज के अति पिछड़े, गरीब, असहाय लोगों को पक्की छत भी उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम में एडीएम नमामि गंगे आशुतोष दुबे, पीओ डूडा राजेश उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख सदर अजीत रावत, ईओ नगर पालिका विजय यादव, एडीआईओ विनय सिंह आदि मौजूद रहे।