सोनभद्र जिले में पिकनिक मनाने गया युवक नगवां बांध में डूब गया। काफी खोजबीन के 20 घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोनभद्र जिले के माची थाना क्षेत्र में नगवां बांध पर दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया युवक पानी में डूब गया। नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया था। करीब 20 घंटे बाद सोमवार की दोपहर में उसका शव कर्मनाशा नदी में बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
रायपुर थाना क्षेत्र के कोहरवल गांव निवासी ज्योतिष पटेल (39) पुत्र विजय परिजनों संग रॉबर्ट्सगंज के हाईडील कालोनी में रहता था। रविवार को अपने दोस्तों के साथ नगवां बांध पर पिकनिक मनाने गया था। शाम करीब छह बजे नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया।
तेज बहाव के कारण पानी में डूब गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना आनन-फानन माची थाने को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने गोताखोरों को सूचना दी। गोताखोरों ने सोमवार को सुबह से ही बांध में खोज जारी की। करीब 20 घंटे बाद दोपहर 2 बजे युवक का शव कर्मनाशा नदी में बरामद हुआ।