फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था युवक, नहाते समय पानी में डूबा; 20 घंटे बाद शव बरामद

Mon, 02 Sep 2024 05:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में पिकनिक मनाने गया युवक नगवां बांध में डूब गया। काफी खोजबीन के 20 घंटे बाद उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
20 घंटे बाद युवक का शव बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के माची थाना क्षेत्र में नगवां बांध पर दोस्तों संग पिकनिक मनाने गया युवक पानी में डूब गया। नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया था। करीब 20 घंटे बाद सोमवार की दोपहर में उसका शव कर्मनाशा नदी में बरामद हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


यह है मामला
रायपुर थाना क्षेत्र के कोहरवल गांव निवासी ज्योतिष पटेल (39) पुत्र विजय परिजनों संग रॉबर्ट्सगंज के हाईडील कालोनी में रहता था। रविवार को अपने  दोस्तों के साथ नगवां बांध पर पिकनिक मनाने गया था। शाम करीब छह बजे नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। 

तेज बहाव के कारण पानी में डूब गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना आनन-फानन माची थाने को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने गोताखोरों को सूचना दी। गोताखोरों ने सोमवार को सुबह से ही बांध में खोज जारी की। करीब 20 घंटे बाद दोपहर 2 बजे युवक का शव कर्मनाशा नदी में बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें