अनपरा के डिबुलगंज स्थित घर में युवक के खुदखुशी की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।
अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में एक युवक का अपने कमरे में पंखे से लटकता हुआ शव मिला। घटना की जानकारी परिजनों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
डिबुलगंज निवासी राहुल गुप्ता (19) पुत्र रमेश गुप्ता शनिवार की रात अपने परिजनों संग पास में ही शादी के कार्यक्रम में गया था। देर रात सभी वहां से लौटे और घर में सोने के लिए चले गए। राहुल अपने दोस्तों संग था। खाना खाते समय उसने अपने दोस्तों से कहा कि उसे ठीक नही लग रहा है।
अपना मोबाईल उसने अपने दोस्त को दिया और घर में कमरा बंद कर सो गया। रविवार सुबह राहुल के पिता उसे जगाने के लिए कमरे में गए। काफी आवाज लगाने पर दरवाजा नहीं खुला। चिंतित परिजनों ने रोशनदान से झांककर देखा कि राहुल कपड़ा टांगने वाली नायलॉन की रस्सी के सहारे पंखे से झूल रहा है।
विज्ञापन
परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।
तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर था राहुल
राहुल अपने भाईयों में तीसरे नंबर पर था। पढ़ाई छोड़ दिया है और आसपास की परियोजनाओं में मेहनत मजदूरी करता था। परिजनो ने बताया कि किसी भी प्रकार परेशानी नही थी। न किसी से मारपीट व दुश्मनी थी। शादी के कार्यक्रम से आने के बाद रात मे सोया तो सुबह कमरे में फंदे से झूलता मिला।