फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करमा/केकराही। करमा थाना क्षेत्र के खैराही रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार की शाम युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम सवा चार बजे के करीब एक मालगाड़ी चोपन से लूसा की ओर जा रही थी। जैसे ही मालगाड़ी खैराही रेलवे स्टेशन स्थित इमामबाड़े के पास पहुंची, वहां पटरी किनारे खड़े एक युवक ने उसके आगे छलांग लगा दी। ट्रेन से कटकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने जेब से मिले मोबाइल फोन के आधार पर मृतक की पहचान करमा थाना क्षेत्र के जरेनुआ निवासी अभिषेक (20) पुत्र सुदामा के रूप में की।
सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। खैराही रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर रामरक्षा यादव ने बताया कि स्टेशन पर ट्रेन चालक ने घटना की सूचना दी। युवक ने ऐसा कदम किन कारणों से उठाया यह स्पष्ट नहीं हो सका है। करमा एसओ ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें