फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मुनाफे का लालच दिखा व्यापारियों से करोड़ों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के कई व्यापारियों को अच्छे मुनाफे का सब्जबाग दिखाकर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारियों ने शनिवार को एसपी ऑफिस और कोतवाली पहुंचकर गुहार लगाई। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रतनलाल गर्ग, जिला महामंत्री विमल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी विमल जालान, कोषाध्यक्ष चंद्रभान अग्रवाल आदि ने बताया कि राबर्ट्सगंज नगर के वार्ड नंबर छह निवासी एक व्यक्ति ने ट्रेडिंग के नाम पर निवेश कराने और अच्छा मुनाफा देने का लालच देते हुए कई व्यापारियों से करोड़ों रुपये लिए हैं। किसी से एक करोड़, किसी से 30 लाख, 70 लाख तो किसी से बीस लाख लिए गए हैं। इस मामले में अलग-अलग शिकायतकर्ता पूर्व में भी प्रार्थना पत्र देते रहे हैं। कई माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। तरह-तरह की धमकियां मिल रही हैं। व्यापारियों ने बताया कि ठगों के गिरोह ने कई जिलों में नेटवर्क फैला रखा है। इसमें मिर्जापुर जिले के एक आरोपी को पिछले दिनों चंदौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोनभद्र का आरोपी कहीं अन्य जगह पर रहता है, जो परिवार के संपर्क में है।एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें