फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बेकाबू टिपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
ओबरा चोपन मार्ग पर बिल्ली चढ़ाई के समीप टीपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत पर लगी भीड़। स्
विज्ञापन
ओबरा। ओबरा-चोपन मार्ग पर सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार टिपर की चपेट में आने से बाइक सवार करन यादव (26) की मौत हो गई। हादसे के बाद टीपर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

सिंगरौली निवासी करन यादव (26) एक कंपनी में ठेकेदार के साथ रेलवे में काम करा रहे थे। सुबह साढ़े आठ बजे के करीब वह अपनी बाइक से किसी काम से खनन क्षेत्र की तरफ जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। टक्कर से करन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें ऑटो से चोपन सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टिपर और बाइक को कब्जे में ले लिया। एसओ सदानंद राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें