फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भड़काऊ पोस्ट तो जाना पड़ेगा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। मोहर्रम पर्व पर सुरक्षा और शांति के पुख्ता प्रबंध बनाए रखने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। एसपी अभिषेक वर्मा की तरफ से सभी थानों-चौकियों को अपने-अपने इलाकों में सतर्क नजर बनाए रखने और सोशल मीडिया सेल को विभिन्न साइटों पर किए जाने वाली पोस्टों-टिप्पणियों पर सतर्क बनाए रखने का निर्देश दिया है। कड़ी कार्रवाई की हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्यालय पर सदर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक ली गई। अध्यक्षता कर रहे सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा ने ताजियादारों, धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों, संभ्रांत व्यक्तियों एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। उनसे समस्याओं के साथ ही मोहर्रम पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए जाने वाले उपायों-इंतजामों के बारे में जानकारी ली। उपस्थित लोगों को मोहर्रम जुलूसों के निर्धारित मार्ग, उसका समय और शासन से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई और इसके अनुपालन में सहयोग देने के लिए कहा गया। सीओ सिटी ने कहा कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा प्रारंभ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने से बचें। यदि किसी प्रकार की अफवाह अथवा आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी प्राप्त होती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। इसकी निगरानी भी की जा रही है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बिजली, पेयजल, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव दिए गए। भरोसा दिया गया कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी। अपील की गई कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी आपात स्थिति, संदिग्ध गतिविधियों के बारे में तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल-112 को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें