फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आज से सात दिन तक होगा योगाभ्यास, हर गांव में लगेंगे शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें 21 जून को योग दिवस से पहले सात दिनों तक वृहद शिविर लगाकर लोगों को प्रशिक्षण देने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ सौरभ गंगवार ने बताया कि शासन के निर्देशों के तहत योग सप्ताह 15 से 21 जून तक सुबह 6 से 7 बजे तक और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को जनपद स्तर पर पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 जून को सुबह 6 बजे जनपद स्तर, तहसील स्तर, ब्लाक स्तर पर योग सप्ताह दिवस का वृहद शुभारंभ किया जाएगा।
15 से 21 जून तक सभी आयुष चिकित्सालय, हेल्थ वेलनेस सेंटर पर भी योगाभ्यास किया जाएगा। जनपद स्तर पर 21 जून को विशिष्ट स्टेडियम तियरा में वृहद योगाभ्यास का आयोजन होगा। डीएम चंद्र विजय सिंह ने कहा कि योग दिवस के कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाय और आमजन मानस को योग के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

अमृत सरोवरों, पंचायत भवनों व स्कूलों में भी योगाभ्यास कराया जाय। बैठक में डीडीओ शेषनाथ चौहान, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी राजेश कुमार यादव, सीएमओ डाॅ. अश्वनी कुमार, होम्योपैथिक अधिकारी डाॅ. सूर्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें