फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मेडिकल कॉलेज में एक्सरे चालू, मरीजों को मिली राहत

विज्ञापन
एक्सरे के बाद मरीजों को उपलब्ध कराई गई जांच रिपोर्ट की फिल्म। - संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। मेडिकल कॉलेज में एक्सरे की सुविधा चालू हो गई है। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है। दो दिन में यहां 500 से अधिक मरीज एक्सरे कराने के लिए पहुंचे। मशीन की खराबी के कारण लगभग एक सप्ताह तक मरीजों को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही थी। इससे मेडिसिन, खासकर आर्थो विभाग के मरीजों को दिक्कत हो रही थी। तत्काल एक्सरे की जरूरत में बाहर का सहारा लेना पड़ रहा था। मेडिकल कॉलेज के ब्लॉक बी में मरीजों को एक्सरे की सुविधा दी जा रही है। ब्लॉक ए की मशीन डेढ़ साल से अनुपयोगी हालत में पड़ी है। कीमत से अधिक मरम्मत की लागत के चलते इसका संचालन संभव नहीं हो पा रहा है। ब्लॉक सी में अत्याधुनिक एक्सरे मशीन स्थापित की जा रही है। लगभग काम पूरा हो चुका है। लेड कोटिंग भी कराया जा चुका है। अब इसके संचालन के लिए जरूरी सामग्रियों की खरीदारी के लिए जेम पोर्टल पर निविदा डाली गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले माह ब्लॉक सी में एक्सरे के सुविधा की शुरुआत हो सकती है। बता दें कि एक्सरे मशीन बंद होने से मरीजों को हो रही परेशानी की खबर 13 अगस्त के अंक में प्रकाशित की गई थी। इसके बाद से इंजीनियरों की टीम मशीन की खराबी दूर करने में जुटी हुई थी। बताते हैं कि बुधवार से मशीन का संचालन शुरू हो गया। दो दिनों में यहां 500 से अधिक मरीजों का एक्सरे भी किया जा चुका है। प्राचार्य प्रो. आनंद कुमार ने बताया कि ब्लॉक सी में भी जल्द एक्सरे मशीन का संचालन शुरू हो सके, इसके प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें