फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कुएं पर रखी लकड़ी टूटी, अंदर गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
किसान शेर सिंह (फ़ाइल फोटो)
विज्ञापन
बभनी। थाना क्षेत्र के सहगोडा गांव में मंगलवार रात कुएं पर रखी लकड़ी टूटने से शेर सिंह (34) की गहरे कुएं में गिरने से मौत हो गई। रात होने के कारण परिजनों को घटना की जानकारी नहीं हो सकी। बुधवार सुबह कुएं पर लकड़ी टूटी देख हादसे का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की। सहगोडा गांव निवासी शेर सिंह मंगलवार शाम खेत से काम करके घर लौटा था। इसके बाद वह नहाने के लिए कुएं से पानी भरने गया। पानी निकालते समय कुएं पर रखी लकड़ी अचानक टूट गई। इससे संतुलन बिगड़ने पर शेर सिंह गहरे कुएं में जा गिरा। बुधवार सुबह परिजनों ने कुएं पर लकड़ी टूटी देखी तो शेर सिंह के कुएं में गिरने की आशंका हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। पत्नी उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पिता की मौत से दोनों बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे से गांव में शोक का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें