फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 51 हजार की कुश्ती में रामेश्वर पहलवान ने लगाया जीत का दांव

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के गोरडिहा गांव में कुश्ती दंगल में दावपेच लगाते दिल्ली के श​क्ति सिंह और भभु
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के गोरडिहा गांव में आयोजित 23वीं विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में दिल्ली समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से पहुंचे पहलवानों ने दमखम दिखाया। शानदार दांव-पेच से उन्होंने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दंगल में कुल 28 जोड़ी पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर जोर आजमाइश की। रोमांचक मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता का सबसे आकर्षक मुकाबला एक लाख रुपये की इनामी कुश्ती रहा। इसमें चंदौली के सत्यपाल पहलवान और दिल्ली के शक्ति सिंह के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए कई दांव आजमाए, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी जीत हासिल नहीं कर सका। अंततः मुकाबला बराबरी पर छूटा। वहीं, 51 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में वाराणसी के रामेश्वर पहलवान और चंदौली के रिशु पहलवान आमने-सामने रहे। इस मुकाबले में रामेश्वर पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रिशु पहलवान को पटखनी देकर जीत हासिल की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामशकल चौबे, सपा नेता जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय, सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, भाजपा नेता माला चौबे, मोहन कुशवाहा और डॉ. एचपी सिंह ने पहलवानों को माला पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। मुख्य अतिथि रामशकल चौबे ने कहा कि कुश्ती हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। दंगल के आयोजक गोरडिहा के ग्राम प्रधान संतोष कुमार शर्मा रहे। आयोजन को सफल बनाने में ज्वाला शर्मा, आशुतोष शर्मा, मनोज शर्मा, सुदामा शर्मा, दीनानाथ समेत अन्य ग्रामीणों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें