फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा में शनिवार को 26 वर्षीय सुषमा देवी का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। वह पति के साथ किराये के मकान में रहती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मूल रूप से शाहगंज थानाक्षेत्र के इनम गांव निवासी सुनील चंद्रवंशी औद्योगिक इकाई में काम करते हैं। वह पत्नी सुषमा के साथ प्राथमिक विद्यालय मुर्धवा के पास किराये के मकान में रहते हैं। शनिवार सुबह करीब 6:20 बजे सुनील ड्यूटी पर चले गए। बताया जाता है कि इसी दौरान सुषमा ने मकान की छत पर लगे लोहे के एंगल के सहारे फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी होने पर विवाहिता के भाई दिनेश चंद्रवंशी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पिपरी थानाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के लिए फील्ड यूनिट और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। नायब तहसीलदार दुद्धी अमजद अली मजिस्ट्रेट के रूप में मौके पर मौजूद रहे। टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी की। थानाध्यक्ष ने बताया कि विवाहिता के परिजनों ने घटना को इत्तफाकिया बताया है। फिलहाल किसी आपराधिक कारण या विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें