फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दूध-लावा चढ़ाकर की पूजा, कुश्ती में दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/बीजपुर। नाग पंचमी का पर्व मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने दूध-लावा चढ़ाकर नागदेव की पूजा की। कालसर्प योग से मुक्ति की प्रार्थना की। मंदिरों में भी दर्शन-पूजन के लिए भीड़ रही। ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक खेलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। गांवाें में कुश्ती दंगल हुए तो कबड्डी, कूद सहित अन्य खेलों का आयोजन हुआ। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के सहिजन गांव स्थित चाड़ी माता देवी मंदिर परिसर में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में बिंदु और योगेंद्र के बीच हुई। कुश्ती में योगेंद्र ने शानदार दांव लगाकर बिंदु को चित किया। राकेश भारती ने संजय को पराजित किया। वहीं राहुल और छोटेलाल के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

सीनियर और जूनियर वर्ग में कुश्ती में गांव के छोटे-बड़े पहलवानों ने जोश से भाग लिया। आयोजन की देखरेख ग्राम प्रधान कन्हैयालाल कोल और डॉ. आनंद सिंह ने की। रेफरी कृष्णानंद यादव और योगेश विश्वकर्मा रहे। विजेता पहलवानों को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कार दिए। कार्यक्रम में सभासद राकेश भारती, शिव प्रकाश, राजेश, रामलाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
उधर, म्योरपुर के पिंडारी ग्राम पंचायत में नव युवक मंगल दल की ओर से आयोजित ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी, कुश्ती समेत कई खेल हुए। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोंड, पूर्व जिप सदस्य केदारनाथ यादव और प्रधान रामसजीवन ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिताओं में पिण्डारी, बीजपुर, झीलों, खम्हरिया, नेमना, जरहा, अंजानी आदि गांवों से आए युवाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें