फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामगारों की हड़ताल आज

Thu, 01 Sep 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 दसवें वेतन समझौते सहित 15 सूत्री मांगों को लेकर कोयला खनन एवं अन्य प्रमुख उद्योगों से जुड़े कामगारों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल दो सितंबर को होगी। इसके लिए पूर्व संध्या पर इंटक, एटक, सीटू और इससे जुड़े संगठनों के प्रतिनिधि सुबह से देर शाम तक ककरी, बीना खड़िया, दुधीचुआ, अमलोरी, निगाही, जयंत, गोरबी, सिंगरौली मुख्यालय आदि का भ्रमण कर कर्मियों से संपर्क करने में लगे रहे।
विज्ञापन


नुक्कड़ सभा के जरिए भी मांगों को जायज बताते हुए हड़ताल को सफल बनाने की अपील की जाती रही। उधर, बीएमएस और सीटिया ने हड़ताल से अलग रहने का ऐलान किया है। इससे जुड़े सदस्य इस दिन रोजाना की भांति काम पर जाएंगे।हड़ताल से जुड़ी ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों का कहना है कि केंद्र सरकार मजदूर विरोधी नीतियां अपना रही है। दसवें वेतन समझौता के लिए पहल नहीं हो रही है।

ठेका एवं आउटसोर्सिंग प्रथा समाप्त करने और इसमें लगे मजदूरों को स्थाई करने, समान काम के लिए समान वेतन देने, श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी संशोधन बंद करने, मुनाफा कमाने वाले सार्वजनिक क्षेत्र का विनिवेश बंद करने आदि की मांग पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं बीएमएस और सीटिया के लोगों का कहना कि हड़ताल के बिंदुओं में कोल इंडिया से जुड़े मुद्दे शामिल नहीं है।
विज्ञापन


इसलिए हड़ताल से अलग रहने का फैसला लिया गया है। सीटिया के एनसीएल जोन सचिव बीके पटेल के मुताबिक उनका संगठन न तो हड़ताल का समर्थन करेगा, न ही विरोध।  तकनीकी कर्मी रोजाना की भांति शुक्रवार को ड्यूटी पर जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें